नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला कई मतदान केंद्रो में फिर से वोटिंग कराने को लेकर किया गया है। दरअसल आयोग ने शुक्रवार को त्रिपुरा में छह मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को निर्देश दिए हैं। इनमें से एक मतदान केंद्र धनपुर विधानसभा क्षेत्र में है, जहां से मुख्यमंत्री और माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार चुनाव लड़ रहे हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जहां 18 फरवरी के मतदान के दौरान कर्तव्य निर्वहन में आपराधिक लापरवाही के लिए निर्वाचन विभाग के अधिकारियों की आलोचना की है, वहीं कांग्रेस ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के लिए निर्वाचन आयोग और चुनावी मशीनरी, दोनों की आलोचना की है। त्रिपुरा निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा की छह विधानसभा क्षेत्रों में छह मतदान केंद्रों पर 26 फरवरी को फिर से मतदान कराने के लिए सीईओ से कहा है। अधिकारी ने कहा कि ईसी ने सात विधानसभा क्षेत्रों में सात मतदान केंद्रों के वीवीपैट के संबंध में भी आदेश जारी किए हैं, क्योंकि संबंधित मतदान अधिकारी कथित रूप से...