दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सुरेश रैना को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजकर कप्तान विराट कोहली ने सभी को चौंका दिया। ये वो पोजिशन है जिसपर कोहली बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। लेकिन कोहली ने खुद के बजाय रैना को बल्लेबाजी के लिए भेजकर एक तीर से कई निशाने साधे। कोहली के इस फैसले को क्रिकेट फैंस ने भी सराहा।
रैना ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है। पिछले साल जनवरी में रैना राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। जब वो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेले थे। घरेलू टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के दम पर रैना ने टीम में वापसी की है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में रैना ने जमकर रन बनाए और वो फॉर्म के साथ टीम में लौटे हैं।
दरअसल पहले टी-20 मुकाबले में टीम प्रबंधन ने पूरी रणनीति के साथ रैना को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। पहली रणनीति ये थी कि रोहित और शिखर धवन जिस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे वो जारी रहे। रैना भी तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। अगर वो सफल होतो हैं तो टीम को फायदा होगा और अगर जल्द आउट होते हैं तो इन फॉर्म कोहली का विकेट तो बचा ही है। हालांकि रैना बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन एक छक्का और दो चौका लगाकर उन्होंने 15 रन बनाए। इस छोटी से पारी में ही उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए।
दूसरी रणनीति ये है कि टीम मैनेजमेंट ने मिश्वन वर्ल्ड कप 2019 को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रैना के रूप में टीम एक विकल्प नंबर-3 के लिए तैयार करना चाहती है। कोहली के इस कदम से साफ है कि वो रैना को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते हैं।

Comments
Post a Comment