स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका के विवादित क्रिकेटर रहे हर्शल गिब्स आज (23 फरवरी) अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी टीम के लिए अक्सर ओपनिंग करने वाले गिब्स क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के जबरदस्त बैट्समैन रहे। उनके नाम पर वनडे क्रिकेट के एक ओवर में लगातार छह सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी है। साल 2000 में गिब्स का नाम मैच फिक्सिंग में भी आया था। जिसके बाद उन्हें 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। नशे में खेली थी 175 रन की इनिंग...
- इस साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मेमोरेबल वनडे मैच में 175 रन की इनिंग खेली थी। ये इनिंग उन्होंने नशे में खेली थी, जिसका खुलासा पिछले साल खुद उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया।
- गिब्स साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी थे और उनके दम पर ही टीम ने वनडे में 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 434 रन का ऐतिहासिक रन चेज किया था।
- स्टार क्रिकेट ने ऑटोबायोग्राफी में खुलासा किया, 'उस दिन मैं रात करीब 1 बजे तक एक फ्रेंड के साथ ड्रिंक कर रहा था। अगले दिन जब मैं बैटिंग के लिए आया तो जबरदस्त हैंगओवर था।'
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में गिब्स ने 175 रन बनाए थे, जिसमें 21 चौके और 7 जबरदस्त छक्के शामिल थे।
साउथ अफ्रीका ने रचा था इतिहास
- 12 मार्च, 2006 को हुए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन का टारगेट चेज करते हुए 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
- इसके साथ ही वो क्रिकेट इतिहास में 400+ रन का टारगेट चेज करते हुए जीतने वाली पहली टीम बन गई थी। ये आज तक रिकॉर्ड है।
- हर्शल गिब्स वनडे क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह सिक्स लगाने वाले पहले क्रिकेटर भी हैं। ये कारनामा उन्होंने 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ किया था।
- गिब्स लगातार तीन वनडे मैचों में सेन्चुरी लगाने वाले दुनिया के चुनिंदा क्रिकेटर्स में से भी एक हैं।

Comments
Post a Comment