Skip to main content

बांग्लादेश की ज़मीन अपने आप भारत के हिस्से आ रही है!

त्रिपुरा के दक्षिणी हिस्से से सटे बांग्लादेश की सीमा के नज़दीक भारतीय इलाका है मुहुरीचार यानी मुहुरी नदी की तराई वाला इलाका.
यहां से कई हज़ार लोग हर साल की तरह इस बार भी मतदान करने के लिए भारत के मुख्य भूभाग पहुंचे. भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में रविवार विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हुआ था.
इस जगह को लेकर भारत और बांग्लादेश दोनों का दावा है कि ये उनका इलाका है, लेकिन यहां रहने वाले लोगों के लिए ये विवाद कभी ना खत्म होती समस्या बन गया है.
दक्षिण त्रिपुरा के सदर बिलोनिया ज़िले को घेरकर बहने वाली मुहुरी नदी के ऊपर बने बांध के बीचों-बीच भारतीय सीमा सुरक्षा बल की सतर्क चौकी है.
सामने दूर-दूर तक जहां नज़र जाए वहां हरे-भरे खेत खलिहान हैं और उनमें कहीं-कहीं आपको बकरी और गायें भी दिख जाती हैं.


बस थोड़ी ही दूरी पर आपकी नज़र अटक जाएगी कुछ पीले रंग के झंडों पर जो हवा में लहराते हुए आपका ध्यान खुद ही अपनी ओर खींच लेते हैं. ये झंडे भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूद अस्थायी सीमा को दर्शाते हैं.
मुहुरीचार यानी मुहुरी नदी की तराई वाले करीब 700 एकड़ के इस भूखंड की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति ही कुछ ऐसी है कि भारत-बांग्लादेश के बीच समझौता होने के बावजूद इस जगह पर आकर भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा की लकीर ठीक से नहीं खींची जा सकी. यहां राजनीति और भूगोल आपस में घुलमिल गए हैं.


सप्तऋषि मित्र त्रिपुरा विश्वविद्यालय में भूगोल पढ़ाते हैं. वो कहते हैं कि यहां की ज़मीन बेहद उपजाऊ है ओर इस कारण दोनों देश इस पर अपना दावा कर रहे हैं
अपने-अपने दावे
त्रिपुरा विश्वविद्यालय में भूगोल के अध्यापक सप्तऋषि मित्र कहते हैं, "ये मान लिया गया है कि नदी के बीचों-बीच की लकीर ही दोनों देशों के बीच की सीमा रेखा है. लेकिन यहां नदी एक भूखंड को घेर कर बहती है."
वो कहते हैं, "मामला ये है कि जिस इलाके को हम मुहुरी कहते हैं वो इलाका वहां है जहां नदी मुड़ती है. वक्त और मौसम के साथ-साथ पानी की गति और नदी का रास्ता भी बदलता रहता है यानी कि वो खिसकती रहती है."
"जैसे-जैसे नदी रास्ता बदलती है उसके किनारे भी बदलते रहते हैं. यही इस समस्या की जड़ है क्योंकि एक तरफ जहां नदी ज़मीन काट कर बढ़ रही है दूसरी तरफ से वो सिकुड़ रही है यानी अपने किनारे से खिसक रही है."


मुहुरी नदी बेलोनया ज़िले से सट कर गुज़रती है
वक्त के साथ भौगोलिक स्थिति में परिवर्तन हुआ - नदी बांग्लादेश की तरफ़ खिसकती गई तो भारत की सीमा की तरफ़ का भूभाग बड़ा होता गया.
बाद में यहां भारतीय ज़मीन की तरफ़ एक कृत्रिम सीमारेखा बना दी गई जो अब यहां विवाद का मुख्य कारण बन गई है.
इस विवाद के केंद्र में है महादेव साहा का परिवार जिसमें उनकी पत्नी, बच्चे, दादी और उनके मवेशी और मुर्गियां हैं. रविवार को महादेव ने बेलोनिया शहर में जाकर त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया.
अपने घर की ड्योढ़ी पर बैठे महादेव ने चुनाव के बारे में बताया, "मैं बेलोनिया शहर की सीमा पर हूं. ये जगह है मुहुरी नदी की तराई वाली ज़मीन पर. मैं वोट देने के लिए गर्ल्स स्कूल गया जो यहां से तीस किलोमीटर दूर है."


महादेव साहा
इस तराई वाले इलाके में कुल कितने लोग रहते हैं इस बारे में वो कहते हैं, "मुझे ठीक-ठीक कुछ पता नहीं हैं, लेकिन मैं कह सकता हूं कि यहां 10-15 हज़ार लोग रहते होंगे. 10-15 हज़ार तो हमारे इसी टोले में होंगे. तराई वाले इलाके में तो मैं अकेला ही हूं."
'बांग्लादेश से परेशानी नहीं'
उनका कहना है, "मैं चाहता हूं कि सरकार हमारी बात सुने. मेरे लिए वहां से बेलोनिया आना आसान नहीं. वहां मेरे घर में मेरी दादी हैं जो चल नहीं सकती हैं. जब तक वो चल सकती थीं मैंने बहुत कोशिश की कि मैं यहां से निकलकर दूसरे इलाके में जाकर बस जाऊं. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. जगह नहीं मिली तो इसीलिए मैं यहीं पर हूं."
महादेव बताते हैं कि उनके खेत तराई वाले इलाके से सटे हुए हैं और उनके जानवर भी खेतों में चरते हुए उस तरफ निकल जाते हैं, लेकिन बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के साथ उनकी कभी कोई कहासुनी नहीं हुई.


महादेव साहा बताते हैं कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान बीच-चीच में उनके घर आते रहते हैं और इस कारण उनका घर सुरक्षित है
महादेव कहते हैं, "हमारे साथ तो ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ. हम तो इस झंडे के इस तरफ़ हैं, इसीलिए हमें परेशानी नहीं होती. झंडे के उस तरफ़ खेती करने पर बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल के लोग हमसे लड़ाई करते हैं. वो हमसे कहते हैं कि यहां खेती मत करो. अभी तो कोई ऐसी समस्या नहीं क्योंकि हम खुद ही उस तरफ नहीं जाते. लेकिन जो लोग गए हैं उन्हें मुश्किल हुई है ऐसा मैंने सुना है."
वो बतते हैं कि यहां बीच-बीच में सरकारी अधिकारी दौरे के लिए आते रहते हैं, लेकिन वो भी इस मामले में कुछ नही कर सकते।

Comments

Popular posts from this blog

सेना और सरकार में तकरार, नहीं उतरने दिया सीएम का हेलीकॉप्टर

देहरादून। देहरादून में सेना ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के हेलिकॉप्टर को अपने जीटीसी स्थित हेलीपैड पर उतरने नहीं दिया। हेलीकॉप्टर को उतरने से रोकने के लिए उन्होने हेलीपैड पर दो ड्रम भी रखे दिए, जिससे पायलट को हेलीकॉप्‍टर को दूसरी जगह पर उतारना पड़ा। इस दौरान हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त होने से बाल-बाल बच गया। बीते सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हेलीकाप्टर से उत्तरकाशी जिले के सांवणी गांव में अग्निकांड पीड़ितों का हाल चाल जानने और प्रभावित परिवारों को राहत राशि देने के लिए जाना था। उन्हें उत्तरकाशी में जखोल के अस्थायी हैलीपैड में उतरना था। इसके लिए देहरादून कैंट स्थित जीटीसी हैलीपैड से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को प्रस्थान करना था। मुख्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार बीते रोज दोपहर सवा 12 बजे जब मुख्यमंत्री की फ्लीट जीटीसी हैलीपैड पहुंची तो उसी दौरान जीओसी सब एरिया देहरादून ने अपनी निजी गाड़ी (एच आर 26 बीएफ-8010) को फ्लीट के आगे रोक दी। सीओ सिटी और थानाध्यक्ष कैंट ने उन्हें बताया कि सीएम की फ्लीट आ रही है आप गाड़ी साइड लगा लीजिए। इस पर जीओसी सब ए...

सुरेश रैना को नंबर-3 पर भेजकर कोहली ने एक तीर से साधे कई निशाने

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सुरेश रैना को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजकर कप्तान विराट कोहली ने सभी को चौंका दिया। ये वो पोजिशन है जिसपर कोहली बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। लेकिन कोहली ने खुद के बजाय रैना को बल्लेबाजी के लिए भेजकर एक तीर से कई निशाने साधे। कोहली के इस फैसले को क्रिकेट फैंस ने भी सराहा। रैना ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है। पिछले साल जनवरी में रैना राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। जब वो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेले थे। घरेलू टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के दम पर रैना ने टीम में वापसी की है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में रैना ने जमकर रन बनाए और वो फॉर्म के साथ टीम में लौटे हैं। दरअसल पहले टी-20 मुकाबले में टीम प्रबंधन ने पूरी रणनीति के साथ रैना को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। पहली रणनीति ये थी कि रोहित और शिखर धवन जिस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे वो जारी रहे। रैना भी तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। अगर वो सफल होतो हैं तो टीम को फायदा होगा और अगर जल्द आउट होते हैं तो इन फॉर्म कोहली का विकेट तो बचा ही है...

How Has Stephen Hawking Lived Past 70 with ALS?

2012 Stephen Hawking turns 70 on Sunday, beating the odds of a daunting diagnosis by nearly half a century. The famous theoretical physicist has helped to bring his ideas about black holes and quantum gravity to a broad public audience. For much of his time in the public eye, though, he has been confined to a wheelchair by a form of the motor-neuron disease amyotrophic lateral sclerosis (ALS). And since 1985 he has had to speak through his trademark computer system—which he operates with his cheek—and have  around-the-clock care . But his disease seems hardly to have slowed him down. Hawking spent 30 years as a full professor of mathematics at the University of Cambridge. And he is currently the director of research at the school's Center for Theoretical Cosmology. But like his mind, Hawking's illness seems to be singular. Most  patients with ALS —also known as  Lou Gehrig's disease , for the famous baseball player who succumbed to the disease—are di...